कांग्रेस घोटालों से अपनी तिजोरियां भरती है, भाजपा करती है विकास: पुष्कर सिंह धामी 

News Saga Desk

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर पंचायत सेलाकुई में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेलाकुई के विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता घोटाले करके अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त रहते हैं, जबकि भाजपा जनता के विकास के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि सेलाकुई के लोगों को विकास कार्यों में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य में सतत विकास के कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों सड़कों जैसे हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने पर कार्य किया जा रहा है। ‘हमारी सोच और दिशा दोनों सकारात्मक है, जिसके परिणाम स्वरूप सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की सूची में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।’ राज्य में 4.4% बेरोजगारी दर में कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेलाकुई हमारे राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सेलाकुई में कई बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड, सहित सभी चुनौतियों का हल हमारी सरकार ही करेगी। ट्रंचिंग ग्राउंड का हल निकाला जाएगा। खेल का मैदान बनाने पर भी कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड ने पारित किया। हमारे राज्य को यह गौरव प्राप्त हो गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि उत्तराखंड में ऐसे कानून बन रहे है, जो देश के लिए एक उदाहरण बन रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग घोटाले और अपनी तिजोरियां भरते हैं। उन्होंने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उम्मीदवारों का कोई दल और विचाधारा नहीं है, ऐसे लोगों को वोट देने का अर्थ अपने वोट को खराब करने से है। इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पंचायत से भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह राठौर, यशपाल सिंह नेगी, पिंकी देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More