भारत अब विश्व के शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल: वित्त मंत्री सीतारमण

 News Saga Desk

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अब दुनिया के शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल हो गया है। भारत की 100 से ज्‍यादा कंपनियां ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्टम और डोर्नियर एयरक्राफ्ट जैसे उत्पादों का निर्यात कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है।

सीतारमण ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि भारत ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2023-24 में देश ने 1.27 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रक्षा उत्पादन किया है, जो वित्त वर्ष 2014-15 की तुलना में 2.7 गुना वृद्धि है।

उन्होंने कहा कि देश का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।भारत ने वित्त वर्ष 2013-14 में केवल 686 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया था, जो एक दशक में 30 गुना वृद्धि है।

वित्त मंत्री की उपस्थिति में गुजरात के गांधीनर में गांधीनगर के लावड़-देहगाम स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के चौथे दीक्षांत समारोह के दौरान अंतराष्‍ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य शिक्षा-उद्योग के बीच की खाई को पाटना, पेशेवरों को प्रशिक्षित करना और अनुसंधान करना है। इस अवसर पर गुजरात सरकार के वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री कनु देसाई, आरआरयू के कुलपति बिमल एन. पटेल और आईएफएससीए के अध्यक्ष के. राजारमन भी उपस्थित थे।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More