बेटी को घर में छोड़ कुंभ चला गया परिवार, गुस्से में पंखे से लटककर दे दी जान 

News Saga Desk

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहा 9वीं की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा अपने परिवार वालों के साथ कुंभ मेले में जाना चाहती थी। लेकिन परिवार वाले कुंभ नहीं ले गए। इससे आहत हो कर छात्रा ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे पंखे ले लटकर जान दे दी। घटना मंगलवार रात की है। मृतका की पहचान बनमनखी के वार्ड 3 के विशाल बजरंगबली चौक निवासी संतोष चौधरी की बेटी स्वाति कुमारी (14) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार वाले भी आधे रास्त से लौट कर घर वापस आ रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के माता-पिता, नाना-नानी और उसका छोटा भाई कुंभ जाने के लिए तैयार था। स्वाति की पढ़ाई पर असर पड़ता इसलिए उसे उसके माता-पिता नहीं ले गए। परिवार वालों के जाने के बाद से ही स्वाति किसी से बात नहीं कर रही थी। बुधवार सुबह जब उसके दादा-दादी उसे स्कूल के लिए नींद से उठाने गए तो उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी। इसके बाद उसके माता-पिता को फोन कर सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद वे बीच रास्ते से ही घर के लिए निकल गए हैं। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी। इसके बाद पुलिस मैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 


Read More News

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

Read More