डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की कमजोरी के साथ बंद  हुआ रुपया

News Saga Desk

नई दिल्ली : डॉलर इंडेक्स की कमजोरी के बावजूद अमेरिकी 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड में आए उछाल और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी की वजह से रुपया आज 19 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके पहले बुधवार को रुपये ने डॉलर की तुलना में 86.36 के स्तर पर कारोबार का अंत किया था। आज भारतीय मुद्रा 19 पैसे टूट कर 86.55 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई।

मार्केट एक्सपर्ट सर्वेश्वर दयाल सिन्हा के अनुसार कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी और इंपॉर्टर्स द्वारा डॉलर की मांग बढ़ा दिए जाने के कारण आज रुपये पर दबाव बन गया। राहत की बात यह रही कि डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी और वैश्विक स्तर पर इक्विटी मार्केट में बने पॉजिटिव माहौल के कारण रुपये की गिरावट सीमित दायरे में बनी रही। आपको बता दें कि अमेरिकी कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के उम्मीद से कम हो जाने की वजह से डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है।

हालांकि सर्वेश्वर दयाल सिन्हा का कहना है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी रहने की उम्मीद है, जिसकी वजह से डॉलर की मांग बढ़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो रुपये की कीमत में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही अगले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद डॉलर इंडेक्स में और तेजी आने की संभावना भी जताई जा रही है, जिसका सीधा असर दुनिया की दूसरी मुद्राओं पर पड़ेगा। इस तरह डॉलर की तुलना में रुपये की कमजोरी भी बढ़ सकती है।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More