24 घंटे के भीतर लूट कांड का सफल उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार

News Saga Desk

भागलपुर : भागलपुर के विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले के सजौर थाना बीते देर रात हुए लूटकांड का पुलिस सफल उद्भेदन करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई बाइक को बरामद करते हुए दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि मो. बेचन (अमरपुर थाना क्षेत्र) जो वर्तमान में सजौर थाना अन्तर्गत ससुराल आये हुए थे। 14 जनवरी की रात्रि 11:30 बजे अपनी पत्नी के लिए दवा लाने बाइक से घर जा रहे थे। इसी क्रम में सजौर थाना अंतर्गत ग्राम-गोवरॉय, हरिजन टोली के समीप 02 युवकों ने रास्ता रोक मारपीट किया तथा 1700 रूपये लूट लिये।

लूटने के क्रम में ही एक अन्य व्यक्ति (विजय कु० यादव) आये, जिसने दोनों युवकों को मारपीट करने से मना किया। इसी बात पर दोनों युवकों ने मो. बेचन को छोड़, विजय कु० यादव को मारकर जख्मी कर दिया तथा बाइक (मो० बेचन का) लेकर भाग गये।

इस मामले में मो. बेचन के आवेदन के आधार पर सजौर थाना तथा विजय कुमार यादव के आवेदन के आधार पर सजौर में पंजीकृत किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई बाइक को बरामद किया गया तथा दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में कुंदन दास और विकास दास शामिल है।

छापेमारी दल सूरज सिंह थानाध्यक्ष सजौर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक, रामदयाल कुमार, रामायण सहनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल सजौर थाना शामिल थे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More