पाकिस्तान और अरब समेत इस्लामिक देश भी महाकुंभ में रुचि दिखा रहे

News Saga Desk

महाकुंभ : महाकुंभ अब सिर्फ भारतीय आयोजन नहीं रहा, यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। ब्राजील, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमरीका और स्पेन जैसे देशों के श्रद्धालु भी प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दिखा रहा है। खास बात यह है कि पाकिस्तान और अरब समेत इस्लामिक देश भी महाकुंभ में रुचि दिखा रहे हैं।

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, इस्लामिक देशों में महाकुंभ के आयोजन को खूब सर्च किया जा रहा है। पहला नाम पाकिस्तान का ही है। पाकिस्तान के बाद कतर, यूएई और बहरीन जैसे देशों ने महाकुंभ में गहरी रुचि दिखाई है। इसके अलावा, नेपाल, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, ब्रिटेन, थाईलैंड और अमरीका जैसे देशों के लोग भी महाकुंभ के बारे में पढ़ और खोज रहे हैं।


सोशल मीडिया पर नंबर वन महाकुंभ अमृतस्नान


महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाकुंभ अमृत स्नान हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड हुआ। हजारों यूजरों ने महाकुंभ के दौरान ली गई तस्वीरें, वीडियो और सूचनाएं साझा की। सोशल मीडिया पर लोगों ने महाकुंभ में हुई व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की भारी संख्या, संगम स्नान और अपनी फोटो को खूब शेयर किया।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More