महाकुम्भ में राजस्थानियों के लिए निःशुल्क आवास और भोजन

News Saga Desk

उदयपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं राज्य सरकार की और से की गई हैं। देवस्थान विभाग की ओर से वहां हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी में मदद की जा सके।देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि प्रयागराज में राज्य सरकार को आवंटित प्लॉट नंबर 97, सेक्टर 7 कैलाशपुरी मार्ग पर राजस्थान मण्डप में राजथान के श्रद्धालुओं के सुविधार्थ नि:शुल्क आवास व्यवस्था की गई। इसमें श्रद्धालुओं की व्यवस्थार्थ 49 टेन्ट, डबल बैड, अटैच लेटबाथ, 30 बैड डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राजस्थान मण्डप में भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए दो चिकित्सक व दो पैरामेडिकल स्टाफ नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टि से एक उपाधीक्षक पुलिस व एक सब इंसपेक्टर जाब्ता सहित नियुक्त किए गए हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More