फिल्म पंजाब-95 की रिलीज टली, दिलजीत दोसांझ ने पोस्ट कर फैंस से मांगी माफी

News Saga Desk

दिलजीत दोसांझ लोकप्रिय अभिनेता हैं। दिलजीत इस समय अपने ‘डिल्युमिनाटी’ म्यूजिक टूर से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। दिलजीत सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसे ही दिलजीत की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।

दिलजीत की पोस्ट से फैंस का दिल टूट गयासिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की टीम ने इंस्टाग्राम पर माफीनामा पोस्ट किया। इस पोस्ट में दिलजीत ने लिखा, मैं सभी से माफी मांगता हूं। क्योंकि, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरी आने वाली फिल्म ‘पंजाब 95’ सात फरवरी को रिलीज नहीं हो रही है। पोस्ट दिलजीत ने किया है। इस पोस्ट पर दिलजीत के फैंस ने निराशा जताई है। इसके अलावा मांग की गई है कि फिल्म ‘पंजाब 95’ को ओटीटी पर रिलीज किया जाए।

सीबीएफसी के कारण ‘पंजाब 95’ की रिलीज में देरी हो रही है। इस फिल्म में 1990 के दशक में पंजाब पुलिस ने सिख समुदाय के लोगों पर किस तरह अत्याचार किया था इसकी कहानी दिखाई गई है। इसीलिए इस फिल्म पर विवाद के बादल छा गए हैं। सीबीएफसी ने दिलजीत स्टारर ‘पंजाब 95’ पर कुल 120 कट लगाए। इसीलिए यह फिल्म तयशुदा रिलीज डेट यानी 7 फरवरी को रिलीज नहीं हो रही है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More