सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस

News Saga Desk

मुंबई। हमले के 6 दिन बाद बांद्रा पुलिस सैफ अली खान का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची है। एक्टर मंगलवार को लीलावती से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। इस केस की जांच अब सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंगनुरकर को सौंपी गई है। IO को हटाने की वजह नहीं बताई गई। एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार की देर रात फिर से क्राइम सीन रीक्रिएट किया। पुलिस आरोपी शरीफुल इस्लाम को सैफ के घर से करीब 500 मीटर दूर ले गई। यहां करीब 5 मिनट रुकने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर वापस पुलिस स्टेशन आ गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर में घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला। सैफ-करीना के बेटे जेह उर्फ जहांगीर के कमरे से आरोपी की टोपी मिली है। टोपी में मिले बाल को DNA टेस्ट के लिए स्कूल ऑफ मेडिसिन में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि जब आरोपी बिल्डिंग में दाखिल हुआ तब गार्ड सो रहे थे। आरोपी ने मेन गेट और गलियारे में CCTV न होने का फायदा उठाया। आवाज न हो इसलिए जूते उतार दिए और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इससे पहले मंगलवार की सुबह 3 बजे भी क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया था। आरोपी को सैफ की सोसाइटी में ले जाया गया।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More