सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च: कीमत ₹80,999 से शुरू

News Saga Desk

नई दिल्ली। साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च कर दिया है। इसमें गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 शामिल हैं। इनकी कीमत ₹80,999 से शुरू है जो 1,65,999 रुपए तक जाती है। तीनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। 7 फरवरी से सेल शुरू की जाएगी। इन्हें आप 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।

नाइट फोटोग्राफी के लिए नाइटोग्राफी जैसे कई AI फीचर्स

अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर स्थित सैन होजे SAP सेंटर में बुधवार देर रात (23 जनवरी) हुए इवेंट में कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन को प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 डिस्प्ले ग्लास और नाइट फोटोग्राफी के नया AI फीचर नाइटोग्राफी के साथ लॉन्च किया है।इसके अलावा इन फोन्स में S24 सीरीज वाले नोट असिस्ट, चैट असिस्ट, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन, सर्कल टू सर्च जैसे कई एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिलेंगे। S25 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ 2032 तक सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

ऑटो ब्लॉकर

S25 स्मार्टफोन सीरीज में स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए एक ‘ऑटो ब्लॉकर’ नाम का AI फीचर दिया गया है। इसे ऑन करने के बाद अगर कोई यूएसबी केबल फोन में लगाई जाती है, तो फोन सिर्फ चार्ज होगा। यानी फोन से किसी भी तरह का डेटा नहीं लिया जा सकेगा।

ये AI फीचर भी मिलेंगे

S25 स्मार्टफोन सीरीज एक नया AI सिलेक्ट टूल भी है, जो स्क्रीन एक्टिविटी के बेस पर रिलेवेंट AI फीचर सजेस्ट करता है। जैसे समरी बनाना, स्पेल चेक करना, टेक्स्ट टोन को एडजस्ट करने के लिए राइटिंग असिस्टेंस प्रोवाइड करता है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More