केजरीवाल से मिले आर एल पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, आपा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

News Saga Desk

नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आर एल पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की तरफ से दिल्ली चुनाव में आआपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया और आआपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का भी भरोसा दिया।

इस मुलाकात को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हनुमान बेनीवाल मुझसे मिलने के लिए आए। वो पहले ही दिल्ली चुनाव में आआपा को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। आआपा ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़ी है। उन्होंने हमें समर्थन भी इसलिए दिया है, क्योंकि हम ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़े हैं। इसके लिए मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हनुमान बेनीवाल ने खुलकर आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनावों में समर्थन का ऐलान किया है, इसके लिए उनका तहे दिल से शुक्रिया।

हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में रह रहे जाट समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल जाट समाज के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सब इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं। भाजपा के खिलाफ आआपा को वोट करें। अरविंद केजरीवाल निश्चित रूप से हमारी लड़ाई लड़ेंगे। जो हम सब लोग लड़ रहे हैं। पंजाब और राजस्थान समेत देश में कई जगह लोग इसके लिए लड़ रहे हैं।

Read More News

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More