गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाएंगे डुबकी

News Saga Desk

प्रयागराज। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्य, ​ब्रजेश पाठक एवं योगी कैबिनेट के मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृहमंत्री सोमवार को महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद जूना अखाड़ा पहुचेंगे। वहां वे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और अन्य संतों से मुलाकात करेंगे। संतों से महाकुंभ के आयोजन और समाज में धर्म की भूमिका पर चर्चा करेंगे। संतों के साथ पारंपरिक भोजन भी करेंगे।

इसके बाद अमित शाह गुरु शरणानंद जी और गोविंद गिरी महाराज से विशेष भेंट करेंगे। इस मुलाकात में धर्म, समाज और युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने के विषय पर गहन चर्चा होगी। इसके उपरांत श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका पीठ के शंकराचार्यों से मुलाकात करेंगे। सरकार और संत समाज के बीच यह संवाद महाकुंभ को सफल और अनुकरणीय बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। गृह मंत्री शाम 6ः40 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More