AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिठ्ठी

News Saga Desk

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि आज प्रधानमंत्री को उन्होंने एक बहुत अहम मुद्दे पर चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने कहा कि चिट्ठी द्वारा उन्हाेंने प्रधानमंत्री से दाे मांग की है। उन्हाेंने चिट्ठी में पहली मांग रखी है कि चाहे कानून लाया जाए या चाहे प्रधानमंत्री ऐलान करें कि अब इस देश के अंदर किसी भी अरबपति के कर्जे माफ नहीं किए जाएंगे। अगर इन्हें कर्जे माफ करने हैं तो मध्यम वर्गीय परिवार का कर्ज माफ करें। एक मध्यम वर्गीय आदमी अगर महीने का एक लाख रुपये कमाता है तो उसके 60-70 हजार रुपये ईएमआई पर चले जाते हैं लेकिन उनका कर्जा माफ नहीं हाेता।

केजरीवाल ने आगे कहा कि एक मध्यम वर्गीय आदमी साल में 12 लाख रुपये कमाता है, उस पर केंद्र सरकार ने कई तरह के टैक्स लगा दिए। वह जीएसटी, इनकम टैक्स, सर्विस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, एजुकेशन सेस, कैपिटल गेन टैक्स और रोड टैक्स देता है। यह सारे टैक्स अगर एक साथ किए जाएं तो 12 लाख इनकम कमाने वाला आदमी कम से कम 6 लाख रुपये यानि अपनी आधी आमदनी सरकार को टैक्स के रूप में दे देता है और उसे बदले में कुछ नहीं मिलता।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More