प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की 

News Saga Desk

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर लिखा, ”पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।” बापू की पुण्यतिथि पर भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया, ”विश्व में सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।”


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More