नायब सैनी की केजरीवाल को चुनौती, राजघाट के पास पानी पीकर दिखाएं

News Saga Desk

चंडीगढ़। यमुना जल काे लेकर छिड़े घमासान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजघाट के पास जाकर यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। नायब सैनी ने बुधवार की शाम दिल्ली के गांव दाहिसरा में जाकर यमुना का पानी पीते हुए आचमन किया था। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कोई जवाब नहीं आया।

नायब सैनी ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वह उन्हें यमुना का पानी पीने को लेकर चुनौती देते हैं। केजरीवाल हरियाणा से दिल्ली के प्रवेश द्वार को छोड़ें, वह दिल्ली में राजघाट के पास जाएं। वहां से यमुना बह रही है। राजघाट दिल्ली के मध्य का हिस्सा है और वहां जाकर यमुना का पानी पीकर, उस पानी में नहाकर दिखाएं। सैनी ने कहा कि हरियाणा से होते हुए यमुना का पानी जहां से दिल्ली में प्रवेश करता है वह उस स्थान पर जाकर पानी पी चुके हैं।

नायब सैनी के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी में जब अमोनिया का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था तो आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को कई बार फोन किया। नायब सैनी ने कहा कि कुछ करता हूं, लेकिन कुछ नहीं किया और फिर आतिशी का फोन उठाना बंद कर दिया। जब अमोनिया 7 तक पहुंचा तो आतिशी को जहरीले पानी की बात को लेकर सबके सामने आना पड़ा। अगर इस पानी का क्लोरिनेशन हो जाता तो ये जहरीला हो जाता। जबसे हमने ये मुद्दा उठाया है तबसे अमोनिया कम हो गया है। आज यमुना में अमोनिया की मात्रा तीन तक पहुंच गई है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More