चक्रधरपुर में शॉर्ट सर्किट से बनारसी पैलेस में भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक

News Saga Desk

चाईबासा : चक्रधरपुर शहर के रिटायर्ड कॉलोनी इलाके में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण बनारसी पैलेस में भीषण आग लग गई। यह आग एलआईसी बिल्डिंग के सामने स्थित फ्लैट में लगी, जिससे दुकान में रखी लाखों रुपये की बनारसी साड़ियां, सूट और अन्य कपड़े जलकर खाक हो गए।

आग लगने के बाद एलआईसी बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारी और आसपास के लोग धुआं उठते देख मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

जानकारी के अनुसार बनारसी पैलेस के मालिक तपन कुमार चक्रवर्ती हैं, जो चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। पड़ोसियों के अनुसार आग करीब साढ़े 11 बजे लगी। घटना के समय दुकान के मालिक परिवार के साथ सुबह ही पिकनिक मनाने राजरप्पा गए हुए थे। घर पर केवल उनके बुजुर्ग माता-पिता और एक नौकरानी मौजूद थी। संतोष की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बनारसी पैलेस के पीछे ही परिवार का आवास है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस और शहर के कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More