अपनी ही बेटियों संग करता था हैवानियत, आरोपित पिता गिरफ्तार

News Saga Desk

हरिद्वार: जिले पथरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पथरी पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ हैवानियत करने वाले आरोपित पिता को मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार धनपुरा निवासी एक महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति शहजाद लंबे समय से अपनी 15 वर्षीय बड़ी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी शहजाद पुत्र नजाकत निवासी धनपुरा को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना अध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार न बताया कि नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद आरोपित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया हैl पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कियाl कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Read More News

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से की मुलाकात

राजधानी रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों की...

सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय...

मुजफ्फरपुर में फिसली शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जुबान, खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...

Read More