रांची में आजसू का मिलन समारोह, कई प्रमुख चेहरे पार्टी में हुए शामिल

News Saga Desk

रांची: आजसू पार्टी की ओर से शनिवार को राजधानी रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार और झारखंड जागो यात्रा के संयोजक मन्वंत वैश्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि उनकी पार्टी मुद्दों पर आधारित राजनीति करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों को केवल चुनाव और वोट के लिए नहीं, बल्कि राज्य और समाज के स्थायी विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार

नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने सरकार के समक्ष दलीय आधार पर चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन फिलहाल इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके आजसू पार्टी निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

सामाजिक सरोकारों को मिलेगी नई दिशा: अभिषेक कुमार

पार्टी में शामिल हुए हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। आजसू पार्टी से जुड़ने के बाद वे और अधिक सक्रियता के साथ जनता के मुद्दों पर काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। मिलन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More