अंश-अंशिका सुरक्षित रांची पहुंचे, डीजीपी जल्द करेंगी पूरे मामले का खुलासा

News Saga Saga

रांची: राजधानी के चर्चित अंश-अंशिका लापता प्रकरण में राहत भरी खबर सामने आई है। दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रांची पहुंच गए हैं। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम बच्चों को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचने वाली है।

इस पूरे मामले को लेकर अब से कुछ देर में डीजीपी तदाशा मिश्र प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम की पूरी जानकारी पत्रकारों के साथ साझा करेंगी।

इधर, दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। विभिन्न संगठनों के साथ-साथ परिजन भी मौसीबाड़ी पहुंच रहे हैं और बच्चों के सुरक्षित मिलने पर राहत जता रहे हैं। लोग रांची पुलिस और झारखंड पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More