अंश-अंशिका सकुशल बरामद, बच्चों के चेहरे पर लौट आई मुस्कान

News Saga Desk

रामगढ़ के चितरपुर स्थित अहमद नगर से अंश और अंशिका सकुशल बरामद होने के बाद पूरे इलाके में खुशियों का माहौल है। गुलगुलिया सूर्या और सोनम की गिरफ्तारी के बाद बच्चे पुलिस के पास सुरक्षित पहुंचे। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के सामने बैठकर बच्चों ने मैगी का आनंद लिया और थोड़ी देर खुलकर हँसे।

पुलिस ने बच्चों से घटना की कहानी समझने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी बात स्पष्ट नहीं कर पाए। वहीं, आरोपी दंपती से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More