झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में राजद विधायकों और इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में समर्थन, सहयोग और साझा राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ इंडिया गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भाजपा चाहे जितना भी प्रचार-प्रसार कर ले, वास्तविकता यह है कि उसके पास जीत के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है और न ही झारखंड की अस्मिता एवं जनभावनाओं के प्रति उसकी स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसका राजनीतिक जुड़ाव समय, परिस्थितियों और व्यक्तिगत हितों के अनुसार बदलता रहा है। इसके विपरीत, महागठबंधन झारखंड के हितों, स्थानीय आकांक्षाओं और साझा राजनीतिक मूल्यों के आधार पर एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन की एकजुटता और विधायकों के समर्थन से राज्यसभा उम्मीदवार श्री बैजनाथ राम एवं श्री प्रणव झा की जीत सुनिश्चित है। बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सिंह यादव, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
झारखंड की बेटी शिक्षा कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी बधाई
18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोड्डा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिक्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
चिलगू की स्पंज आयरन फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
कोल्हान विश्वविद्यालय ने जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के खिलाफ जांच का आदेश दिया हैं।
झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित
झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली शिक्षा कुमारी को सम्मानित किया
झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश की कमी से बढ़ी उमस
रांची:दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कमी बनी हुई है।
अमेरिका-ईरान तनाव से भागलपुर का सिल्क उद्योग संकट में, 25 करोड़ रुपये के ऑर्डर रद्द
पहले से ही विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा भागलपुर का प्रसिद्ध सिल्क उद्योग अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गंभीर संकट में आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता और निर्यात प्रभावित होने से उद्योग को बड़ा झटका लगा है।
5.3 किलो गांजा तस्करी मामले में दोषी को पांच वर्ष की सजा
मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में दोषी पाए गए कुंदन कुमार को अदालत ने पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
एक्शन हीरो सूर्या का नया अंदाज, कॉमेडी फिल्म में आने की तैयारी
साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पू’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं।
श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज में बड़ा बदलाव, युधवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा की एंट्री
नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ‘ए’ टीम में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को शामिल किया है।
जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, बेटे के जाने का सदमा नहीं सह पाईं
जसपाल राणा परिवार से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के अनुसार, बेटे के जाने का गहरा सदमा उनकी बिगड़ती सेहत पर भारी पड़ा।