रांची में आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, CCTV में दो संदिग्ध दिखे
रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार मध्यरात्रि लगभग
रांची में आरएसएस प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से सनसनी फैल गई।
रेत घाट विवाद में भाजपा नेता और उनके भाई की जिंदा जलाकर हत्या, चार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र स्थित नौगई गांव में रेत घाट विवाद को लेकर हुए एक सनसनीखेज हमले में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और उनके भाई नागेंद्र सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
रामगढ़ की प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हजारीबाग प्रमंडलीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में पदस्थापित सिमरन कुमारी और कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर (गृह रक्षक) सुजीत पासवान को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
राज्यपाल संतोष गंगवार से सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन की शिष्टाचार भेंट, नेत्र चिकित्सा शिविर की दी जानकारी
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आरती सारिन ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।
एपीओ-2025 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम मामले में हाईकोर्ट ने यूपीपीएससी से मांगी जानकारी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।
सिल्क कॉरिडोर विज़न को मिला पश्चिम बंगाल सरकार का समर्थन, मंत्री उमेश राय ने की सराहना
JRGA Foundation की महत्वाकांक्षी सिल्क कॉरिडोर पहल को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय का समर्थन मिला। हावड़ा में आयोजित बैठक में वस्त्र, हथकरघा, कौशल विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बारियातू रोड स्थित एक होटल में आयोजित Organ & Tissue Donation विषयक कार्यशाला में हुए सम्मिलित।
अंगदान कई व्यक्तियों के जीवन की नई शुरूआत बन सकती है। अंगदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता आवश्यक मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि Organ & Tissue Donation का विषय महत्वपूर्ण है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। इसके कानूनी पहलुओं को भी जानने होंगे। Organ & Tissue Donation के लिए राज्य सरकार भी पहल कर रही है। अंगदान कई अन्य व्यक्तियों के जीवन की नई शुरूआत बन सकती है। लोगों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ ला सकता है। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम लोगों को मिलकर कार्य करनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज बारियातू रोड स्थित एक होटल में मोहन फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘Best Practices in Organ & Tissue Donation कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन कर संस्थान ने एक अच्छी पहल की है। स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर राज्य सरकार भी गंभीरता से कार्य कर रही है। अस्पतालों में किसी व्यक्ति की मृत्यु उपरांत उनके परिवारवालों से बातचीत की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदनशीलता, करुणा और सामाजिक उतरदायित्व का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित चिकित्सा प्रणाली है। चिकित्सा जगत में बड़े पैमाने पर तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। रोबोटिक ऑपरेशन हो रहे हैं। लिवर, किडनी का प्रत्यारोपण हो रहा है। झारखंड सरकार भी स्वस्थ झारखंड निर्माण के दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन के कंट्री हेड श्रीमती ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ० विजय कुमार मिश्रा, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ० बी० कश्यप सहित गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: होटल राजनीति तेज, कांग्रेस-एनडीए ने विधायकों को किया एकजुट
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस और एनडीए दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं
“विकसित भारत @2047” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी अनुसंधान
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद द्वारा आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के अंतर्गत आईआईटी इंदौर से आए विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश की सांस्कृतिक समृद्धि को निकट से जानने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं तथा वीर स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली विरासत की भूमि है। उन्हें विश्वास व्यक्त किया कि झारखण्ड का अनुभव तथा यहाँ के लोगों का आत्मीय स्नेह विद्यार्थियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।राज्यपाल महोदय ने कहा कि वर्तमान युग ज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी का युग है तथा युवाशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सोच, संकल्प और नवाचार की क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत @2047” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी अनुसंधान, नवाचार तथा बहुआयामी शिक्षा को प्रोत्साहित करती है।माननीय राज्यपाल ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि केवल उत्कृष्ट करियर बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील, उत्तरदायी और नैतिक नागरिक बनना भी उतना ही आवश्यक है। ज्ञान का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान देना है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उपयोग समाज और मानवता के हित में करने का आह्वान किया।राज्यपाल महोदय ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘युवा संगम’ का यह अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को और समृद्ध करेगा तथा वे झारखण्ड की संस्कृति, यहाँ के लोगों के स्नेह और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश अपने साथ लेकर लौटेंगे।इस अवसर पर माननीय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद एवं आईआईटी इंदौर के शिक्षकगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।