भुगतान नहीं मिलने पर नगर निगम पहुंचे सफाईकर्मी, किया प्रदर्शन
नाला उड़ाही और सफाई कार्य पूरा करने के बावजूद कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर कर्मियों ने निगम परिसर में नारेबाजी भी की।
TET प्रकरण पर RTE एक्ट में संशोधन की मांग, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े प्रकरण को लेकर आरटीई एक्ट में संशोधन की मांग उठी है। संबंधित पक्षों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि शिक्षकों की नियुक्ति और पात्रता से जुड़े विवादों के समाधान के लिए कानून में आवश्यक बदलाव किए जाएं। इस मुद्दे को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा तेज हो गई है और प्रभावित अभ्यर्थी भी संशोधन की मांग का समर्थन कर रहे हैं। इस आदेश से झारखंड के लगभग 25 हजार शिक्षकों में असंतोष है। शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद की शक्तियों से परे करार देते आपत्ति जताई है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार देर शाम हुई राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग में इस विषय पर गंभीर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में राष्ट्र स्तर पर केंद्र सरकार के समक्ष यह मांग की जाएगी कि आगामी मानसून सत्र में सरकार आरटीई एक्ट में संशोधन करें। एनसीटीई के 2010 की अधिसूचना के सभी प्रावधानों को आरटीई एक्ट में अंकित करें, ताकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्पन्न राष्ट्रीय शिक्षक असंतोष का समाधान हो सके। साथ ही, संसद की शक्तियों से निर्गत एनसीटीई की 2010 की अधिसूचना सर्वव्यापी हो सके। इसके लिए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ और टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जल्द ही भारत सरकार के मंत्रियों को निवेदन पत्र सौंपेगा। इसके साथ ही न्यायिक संघर्ष में सुप्रीम कोर्ट में एक क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने पर भी सहमति बनी। इधर, सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायादेश के अनुपालन के नाम पर राज्य के लगभग 25 हजार शिक्षकों को सामान्य झारखंड टेट की परीक्षा में शामिल कराने की विभागीय तैयारी का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है।
खूंटी पुलिस की बड़ी सफलता,3 आरोपी गिरफ्तार
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में हुए राधेश्याम साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राधेश्याम साहू का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 15 जून को तांबा जंगल के पास राधेश्याम साहू का शव बरामद हुआ था. शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले राधेश्याम साहू को डंडे से हमला कर घायल किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को उसकी ही स्कूटी से तांबा जंगल के पास ले जाकर फेंक दिया गया. घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के पास स्कूटी भी छोड़ दी गई थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, मृतक का मोबाइल फोन, दो मोबाइल, घटना के दिन पहनी गई चप्पल और स्कूटी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), संदीप मांझी (26 वर्ष) और रविंद्र मांझी (18 वर्ष) शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज, आलिया-शरवरी का दमदार एक्शन, ऋतिक रोशन की झलक ने बढ़ाया रोमांच
वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल अल्फा का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया। टीजर के बाद से दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में दमदार एक्शन, रोमांचक कहानी और अंत में अभिनेता ऋतिक रोशन की विशेष झलक ने प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विज़न से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ‘पलाश’ ब्रांड के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचा झारखंड का आम
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत ने झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई पहचान दी है
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और तेज हवा के आसार
झारखंड में मौसम का रुख बदलने लगा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम सक्रिय बना रहेगा।
झारखंड एटीएस अब सीआईडी के अधीन करेगी काम, डीजीपी ने जारी किया आदेश
झारखंड में आतंकवाद और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की जांच करने वाली आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) अब अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अधीन कार्य करेगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही एटीएस को लेकर पूर्व में जारी सभी निर्देशों को निरस्त कर दिया गया है।
पलटन बाजार में कपड़ा गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
शहर के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में बुधवार को एक कपड़ा दुकान के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पटना की नई टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान
बिहार की राजधानी पटना में विकसित की जा रही नई टाउनशिप का नाम अब ‘पाटलिपुत्र’ होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फुलवारी शरीफ के नदियावां में आयोजित सहयोग
रांची में आरएसएस प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जिले के जरियागढ़ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, लेकिन वैकल्पिक भवन नहीं होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय की बदहाल स्थिति विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।