मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मत्स्य कृषकों ने भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।
सपा नेता टिकट की राजनीति में लगा रहे बेबुनियाद आरोप, जनता देगी जवाब : अभिजीत सिंह सांगा
बिठूर विधानसभा से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता टिकट की राजनीति में बौखलाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिठूर की जनता पिछले साढ़े नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनसेवा को देख रही है तथा विपक्ष के आरोपों का जवाब जनता स्वयं देगी।
मैथन डैम परियोजना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की मैथन डैम परियोजना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्टेशन क्लब परिसर में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे आयोजित इस कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पीएल खातों में वर्षों से जमा 18,901 करोड़ रुपये पर सरकार सख्त, राजकोष में लौटेगी निष्क्रिय राशि
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पर्सनल लेजर (पीएल) खातों में वर्षों से जमा करीब 18,901.74 करोड़ रुपये की निष्क्रिय राशि को लेकर वित्त विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त सचिव को निर्देश दिया है कि चार वर्ष से अधिक समय से पीएल खातों में पड़ी राशि को संबंधित विभागों के राजकोष में वापस जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताओं ने दिया स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रपति से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
तुपुदाना में महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर तुपुदाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
टांगीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 से अधिक घायल
जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रांची में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की।
चुनार में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से शनिवार को तहसील परिसर चुनार में विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया
गुमला में ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के थिएटर मैदान के पास से चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।