जमशेदपुर में दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों से आज मिलेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत रामदास सोरेन के शोक संतप्त परिवार से मिलने आज जमशेदपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी जमशेदपुर जाएंगी। दोनों दोपहर तक जमशेदपुर पहुंच सकते हैं। सीएम का हेलीकॉप्टर 12.30 बजे करीब जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। जहां से वे सीधे घोड़ाबांधा स्थित स्वर्गीय रामदास सोरेन के आवास पहुंचेंगे। यहां सीएम और उनकी पत्नी झारखंड कैबिनेट के निवर्तमान दिवंगत शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को उनके घर में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिसके बाद स्व रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन समेत बड़े बटे सोमेश सोरेन, रॉबिन सोरेन, रूपेश सोरेन और बेटी रेणु सोरेन सहित पूरे परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बांधने का काम करेंगे। 

इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिसके बाद बुधवार को आयोजित कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समारोह के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म पूरा होने के बाद सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ रांची लौटे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के निधन के बाद से 5 अगस्त से नेमरा में थे। इसी बीच गुरुजी के संस्कार भोज के दिन 15 अगस्त को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया था। जिसके बाद पिता की अस्थियां रजरप्पा में विसर्जित करने के बाद सीएम पहली बार रामदास सोरेन के परिवार से मिलने और उन्हें अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने वाले है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More