जयशंकर से मुलाकात में वांग यी का आश्वासन, चीन भारत को उर्वरक और रेअर अर्थ की आपूर्ति फिर शुरू करेगा
चीन ने भारत की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। ये तीनों मांगे आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इसमें भारत को चीन से उर्वरक आपूर्ति में आ रही बाधाओं को समाप्त करने के साथ ही रेअर अर्थ मैग्नेट व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जरूरी टनेल बोरिंग मशीन के आयात को शुरू करना शामिल है।
स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग के बाद ब्लूस्टोन ज्वेलरी ने बनाई बढ़त
ब्लूस्टोन ब्रांड के तहत गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और जड़ाऊ ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। हालांकि लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली की वजह से आईपीओ निवेशक फिलहाल फायदे में पहुंच गए हैं।
सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी की कीमत में मामूली उछाल
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज सोना 400 रुपये से लेकर 430 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई है।
मौसम में बदलाव, 21-22 अगस्त को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मॉनसून को और भी अधिक प्रभावित किया है।
सोते समय धँसा घर, जमींदोज हुआ पूरा परिवार; बाल-बाल बचे सभी लोग
धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के हटिया के पास सात नंबर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तड़के करीब 3 बजे अचानक धरती फटी और तेज धमाके के साथ एक पूरा घर जमीन में समा गया। घर के अंदर बच्चे और परिवार के सदस्य सो रहे थे, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और तेज आवाज से सभी जाग गए।
महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता पंकज आनंद बर्खास्त
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता कुमार पंकज आनंद को महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
साहिबगंज में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ कारोबारी बबलू के ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह साहिबगंज के बंगाली टोला इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ व्यवसायी बबलू के ठिकानों पर छापेमारी की।
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश, 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मॉनसून
झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की नियुक्ति चुनौती याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। यह मामला सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ, मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन.वी. अनजारिया के समक्ष पेश हुआ।
उपायुक्त ने ‘वज्रपात सुरक्षा रथ’ को किया रवाना, आम लोगों को किया जाएगा जागरुक
झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को जिलावासियों को आकाशीय बिजली से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से ‘वज्रपात सुरक्षा रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुरक्षा रथ के माध्यम से आम लोगों को आकाशीय बिजली से बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।