बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की थी युवक की हत्या
नवादा में सोनू हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में हत्या के मामले में लड़की के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय में डीएसपी हुलास कुमार थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 13 दिसंबर को नगर
कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार: 10 डिग्री से नीचे पहुंचा 22 जिलों का तापमान
पूरे झारखंड में इस बार ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कभी 25 दिसंबर के बाद राज्य का तापमान 5 डिग्री से नीचे जाता था। इस साल यह 10 दिन पहले की पहुंच गया है।
11 फरवरी से झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं: शेड्यूल जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही है। अंतिम परीक्षा
तस्करी के 260 किलो चाइनीज लहसुन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी के मधुबनी गांव सीमा पीलर संख्या – 182/13 के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 260 किलों चाइनीज लहसुन के साथ गिरफ्तार किया।
उस्ताद जाकिर हुसैन : थम गई तबले की थाप
संगीत संसार में तबले को एक नया आयाम देने और अपनी कला से भारत को विश्वपटल पर पहचान दिलाने वाले तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अब इस संसार में नहीं रहें। उनकी अद्वितीय प्रतिभा और साधना ने तबले को एक नई पहचान दिलाई। जाकिर हुसैन ने तबला वादन की कला अपने पिता और गुरु उस्ताद अल्ला रक्खा से सीखी। अल्ला रक्खा स्वयं भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान तबला वादकों में से एक थे। जाकिर ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाया। जाकिर हुसैन का संगीत तकनीकी दक्षता का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन था।
बेटे ने प्रेमिका संग मिलकर कर दी पिता की हत्या
निगोहां थाना क्षेत्र में कुएं में मिले वृद्ध के शव के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। सम्पत्ति में हिस्सा न मिलने पर बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर वृद्ध पिता की हत्या कर दी थी।
डीसीपी केशव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 12 दिसम्बर को गांव रामपुर गढ़ी में ट्यूबवेल के कुएं में गांव निवासी रामू रावत का शव मिला था। बेटी रमावती ने पुलिस को दी तहरीर में पिता की हत्या का शक जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लातेहार में चार एकड़ में लगे अफीम के फसल को किया गया नष्ट
सोमवार को जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के असुवे गांव के पास कुछ अपराधियों के जरिये अफीम की खेती की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठित कर अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां लगभग चार एकड़ भूमि में लगाए गए अफीम की खेती को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अफीम की खेती में शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पूरा दिन बिजी रहने के चलते नहीं बिता पाते बच्चों संग समय तो ये उपाय आज़माएं और संजोएं यादों का पिटारा
आज की व्यस्त दिनचर्या में, माता-पिता अक्सर ऑफिस की ज़िम्मेदारियों के कारण बच्चों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाते। हालांकि, बच्चों के साथ हर दिन कुछ समय बिताना उनके भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, भले ही यह समय केवल एक घंटा ही क्यों न हो। इतना समय भी बच्चों के विकास
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के एक लीची बाग में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है।
घरेलू विवाद में बेटे को ले तालाब में कूदी मां
एक महिला ने अपने 8 माह के बेटे को लेकर बनसिमली गांव के तालाब में छलांग लगा दी। घटना रविवार की है। इस दौरान तालाब में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने मां और बच्चे को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।