भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है। विभाग ने छापेमारी कर 45.810 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद करते हुए
बढ़ते भारत, बदलते भारत की गाथा है मन की बात कार्यक्रमः बाबूलाल मरांडी
NEWS SAGA DESK रांची, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को आकाशवाणी पर किया गया मन की बात संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है। इस कार्यक्रम में देश की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को संजोए हुए उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति, बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक होती है। मरांडी ने कहा कि आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने वाली भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है। हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं, बल्कि विशिष्टता है, विशेषता है। यह देश विविधता में एकता का जीता जगता उदाहरण है। देश के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के आह्वान पर निरंतर चलते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान करने केलिए संकल्पित होना चाहिए। मरांडी ने कहा कि देश की युवा शक्ति की विश्व पटल पर बढ़ती ताकत और प्रतिभाओं को मिलता सम्मान भारत को विश्व की अगुवाई के लिए तैयार कर रहा। युवाओं की ताकत 2047 में विकसित भारत के सपनो को साकार करेगा। रविवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकगण, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जनता के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना।
कैमरून में फंसे राज्य के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 की सुरक्षित वापसी
NEWS SAGA DESK रांची, । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हो गई। सभी श्रमिकों को श्रम विभाग के जरिये उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। बाकी बचे 36 श्रमिकों की वापसी भी सुनिश्चित की जा रही है। यह है मामला सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून के एमएस ट्रांस रेल लाइटिंग लिमिटेड में कार्यरत झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिलों के 47 श्रमिकों के वेतन भुगतान और कंपनी के जरिये अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क कर मामले का सत्यापन किया। मामले के सत्यापन के बाद श्रम सचिव मुकेश कुमार और कमिश्नर संजीव कुमार बेसरा के निर्देशानुसार संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षकों ने नियोजकों, नियोक्ताओं और बिचौलियों (मिडिलमैन) के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया और फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। श्रमिकों को मिला पारिश्रमिक कंट्रोल रूम की टीम लगातार ई-मेल और फोन के माध्यम से अधिकारियों, कंपनी एवं श्रमिकों से संपर्क करते हुए श्रमिकों का कुल 39,77,743 बकाया रुपये का भुगतान कराया गया है। इसके बाद 27 दिसंबर को 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों के पहले समूह की कैमरून से भारत के लिए सुरक्षित वापसी हुई। झारखंड पहुंचने पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों का स्वागत बिरसा हवाई अड्डे पर किया।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 2 विकेट से हराया
NEWS SAGA DESK सेंचुरियन (दक्षिण अफ्रीका),। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रविवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला अगले साल इंग्लैंड के लॉर्ड्स में 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 148 रन बनाने थे, जिसे उन्होंने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला अगले साल इंग्लैंड के लॉर्ड्स में 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। एक दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हाे गई है। टीम का 11 मैचों में सात जीत के साथ अंक प्रतिशत 66.67 हो गया है। अब देखना होगा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी। ऐसा रहा मैच सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 211 रन बनाए थे। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कामरान गुलाम ने बनाए। कामरान ने 54 रनों की पारी खेली। वहीं आमेर जमाल 28 रन, मोहम्मद रिजवान 27 रन, सलमान अगा 18 रन, कप्तान शान मसूद 17 रन, सैम अयूब 14 रन, सऊद शकील 14 रन, खुर्रम शहजाद 11 रन, मोहम्मद अब्बास नाबाद 10 रन और बाबर आजम ने 4 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में डेन पैटरसन 5 विकेट, कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट औक मार्को जानसेन ने एक विकेट लिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 301 रन बनाए और 90 रन की बढ़त हासिल की। टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 144 गेंदों में 89 रन और युवा कॉर्बिन बॉश ने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए। इनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 31 रन और डेविड बेडिंघम ने 30 रन का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। आमेर जमाल ने 2 विकेट, जबकि सैम अयूब और खुर्रम शहजाद ने एक-एक विकेट लिये। दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम ने 237 रन बनाए। इससे दक्षिण अफ्रीका को 148 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 113 गेंदों में 84 रन और बाबर आजम ने 85 गेंदों में 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा शान मसूद ने 28 रन और सैम अयूब ने 27 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट, जबकि डेन पैटरसन और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद दूसरी पारी में 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आठ विकेट खोकर 150 रन बनाए और दो विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 40 रन, एडेन मार्करम 37 रन और कगिसो रबाडा ने 31 रन की पारी खेलकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा मार्को जानसेन ने 24 गेंदों में नाबाद 16 की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
(अपडेट) दक्षिण कोरिया में विमान हादसा, 177 की मौत, दो अन्य को मृत मान लिया गया
NEWS SAGA DESK सियोल, । दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे में 177 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य को मृत मान लिया गया है। इस विमान में कुल 181 लोग सवार थे। राहत और बचाव अधिकारियों को यकीन है कि बचाए गए दो लोगों को छोड़कर लगभग सभी लोग दुर्घटना में मारे गए। यह हादसा देश के दक्षिणी जिओला प्रांत के मुआन में मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह हुआ। द कोरिया टाइम्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 173 कोरियाई यात्री, दो थाई यात्री और चालक दल के छह सदस्य जेजू एयर की उड़ान में सवार थे। यह उड़ान बैंकॉक (थाईलैंड) से दोपहर 1:30 बजे रवाना हुआ और सुबह 8:30 बजे इसे मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। विमान (बोइंग 737-800) ने उतरने का प्रयास किया। न उतर पाने पर उसने हवाईअड्डे का चक्कर लगाया। दोबारा उतरने की कोशिश में रन-वे पर फिसलता हुआ दीवार से टकरा गया। विमान से सुबह 9:03 बजे आग की लपटें उठने लगीं। धुआं छा गया। दुर्घटना के 43 मिनट बाद आग बुझा दी गई। आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया है। विमान का पिछला कुछ हिस्सा सलामत है। बाकी जलकर राख हो गए। मृतकों की पहचान कर पाना असंभव है। यह 1997 में गुआम में कोरियाई विमान दुर्घटना के बाद किसी कोरियाई यात्री विमान से जुड़ी सबसे भीषण दुर्घटना है। उस हादसे में 228 लोग मारे गए थे। विमानन परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हवाई अड्डे पर नियंत्रण टॉवर ने संभावित पक्षी के हमले की चेतावनी दी थी। इसके एक मिनट बाद पायलट ने संदेश भेजा। पांच मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जांच दल ने उड़ान डेटा रिकॉर्डर को प्राप्त कर लिया है।” कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपप्रधान मंत्री चोई सांग-मोक ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मुआन को विशेष आपदा क्षेत्र घोषित किया है। मोक ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की यथासंभव सहायता करेगी। उन्होंने हादसे पर गहरी संवेदना जताई। जेजू एयर के सीईओ किम ई-बे ने सियोल के मेफील्ड होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दुख जताते हुए इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। दुर्घटना का कारण पूछे जाने पर किम ने कहा, “हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते चाहे कारण पक्षी से टकराना हो। दुर्घटना का कारण निर्धारित करना मुश्किल है और हमें सरकारी एजेंसी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।” यह दुर्घटना जेजू एयर के इस मार्ग पर परिचालन शुरू होने के एक महीने से भी कम समय में हुई। कम लागत वाली जेजू एयर ने 8 दिसंबर को तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के साथ-साथ सप्ताह में चार बार बैंकॉक के लिए नियमित सेवा शुरू की थी।
हमारी निशानदेही पर पकड़े गए कश्मीरी आतंकी, राज्य पुलिस की सक्रियता पर डीजी का दावा
NEWS SAGA DESK कोलकाता, । पश्चिम बंगाल से एक के बाद एक उग्रवादियों की गिरफ्तारी हो रही है। कभी कोई कश्मीरी जिहादी तो कभी अंसारुल्लाह का सदस्य बंगाल से गिरफ्तार हो रहा है। इसको लेकर राज्य पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन सभी सवालों का राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट जवाब दिया। पुलिस डीजी राजीव कुमार ने कहा कि जावेद मुंशी को राज्य एसटीएफ की एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। कई लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। और हम कुछ नहीं कर रहे ये गलत है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। उल्लेखनीय है कि संदिग्ध विदेशी आतंकी जावेद मुंशी को 22 दिसंबर को दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर की एसटीएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान में श्रीनगर के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया था। राजीव कुमार ने आगे कहा कि बीएसएफ सीमा सुरक्षा का ख्याल रखती है। हमें जो जानकारी मिलती है उसे हम बीएसएफ तक पहुंचाते हैं। इस बीच कई लोग सीमा पार प्रवेश कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि सुरक्षा में खामी है। राज्य पुलिस डीजी ने कहा कि आम लोगों ने पुलिस की मदद की। इस पार के निवासी बांग्लादेश के हालात से चिंतित हैं। इस बात पर नजर रखी जा रही है कि कोई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ न सके। यथासंभव सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है।
बाेलेराे लूटकर भाग रहे लुटेरे से पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
NEWS SAGA DESK मथुरा, 29 दिसंबर (हि.स.)। बोलेरो लूटकर भाग रहे लुटेरों के साथ रिफाइनरी पुलिस और स्वाट टीम की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुठभेड़ हो गई। गाेली लगने से तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, दो कारतूस और लूटी हुई बोलेरो गाड़ी बरामद की है। शनिवार की देर रात रिफाइनरी पुलिस को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बोलेरो को लूटकर दिल्ली आगरा हाईवे होते हुए मथुरा की तरफ भाग रहे हैं। ऐसे में तुरंत पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रेलवे पुल के पास शनिवार देर रात लगभग दो बजे स्वाट टीम के साथ घेराबंदी की थी। इस दौरान तीनों बदमाशों को आते हुए देखा गया। बदमाशों ने पुलिस को देखा तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जबावी कार्रवाई में बदमाशों के गोली लग गई। इससे वे वहीं गिर पड़े। मुठभेड़ में हरदाेई जनपद निवाससी लखन, आशीष और शकील काे गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं। उनके पास से लूटी हुई बोलेरो गाड़ी के साथ तीन तमंचे, दो कारतूस भी बरामद हुआ है।
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के कारोबार का खुलासा, स्टोर संचालक गिरफ्तार
NEWS SAGA DESK हरिद्वार,। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार की सूचना पर एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड मारकर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन व गोलियां बरामद की। मौके से स्टोर संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में एक बिना लाइसेंस के चल रहे जनता मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की आड में नशे के कारोबार करने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर मौके से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद की। पुलिस ने मौके से मेडिकल संचालक सहवान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को हिरासत में ले लिया। आरोपी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ जिनसे भी खरीदता था पुलिस उनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
घुटियारी शरीफ में गिरफ्तार हेरोइन तस्कर को सात दिनों की पुलिस हिरासत
हेरोइन तस्करी को नाकाम करने में दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत जीवनतला थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने शनिवार रात सैफुद्दीन लश्कर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग ने पहले सीजन के लिए 12 टीमों की घोषणा की
ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) ने आधिकारिक तौर पर 12 फ्रेंचाइजी टीमों और लीग के लोगो का अनावरण किया है, जिससे इसके पहले सीजन के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है। यह लीग, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है, अपने अभिनव प्रारूप और समावेशी दृष्टिकोण के साथ खेल में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है।