चेतन महतो गोलीकांड मामले में एक और शूटर गिरफ्तार
चेतन महतो गोली कांड मामले में धनबाद पुलिस को रविवार को एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल चेतन साव पर गोली चलाने वाला मोस्टवांटेड प्रिंस खान का गुर्गा फजल उर्फ फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य थे
महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया है। वो 74 साल के थे। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। उसके बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे की नहीं बच पाई जान, 16 घंटे चला रेस्क्यू
मध्य प्रदेश में बोरवेल के खुले गड्ढे ने एक और बच्चे की जान ले ली। यहां गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के पिपलिया गांव में शनिवार शाम को बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे 10 वर्षीय बालक की जान नहीं बच पाई। बच्चा करीब 39 फीट की गहराई में फंसा था। जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने 16 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर रविवार सुबह करीब 9.30 बजे उसे बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल में थमी बर्फबारी, 400 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश में दो दिनों की भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। शिमला सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार को धूप खिली और आमजन व पर्यटकों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग महिला की ली जान, मौत की संख्या हुई आठ
पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा रहे गजराजों के झुंड ने शनिवार की रात एक महिला को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन(65 ) के रूप में की गयी। सूचना के बाद रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी: 16 बाइक व 24 साइकिल जब्त
सीसीएल कथारा क्षेत्र में कोयला चोरों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने शनिवार की अहले सुबह छापामारी अभियान चलाया। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गश्ती टीम व स्वांग कोलियरी की गश्ती टीम ने स्वांग कोलियरी, स्वांग वाशरी व जारंगडीह कोलियरी के क्वारी माइंस एरिया व
गरीबों का किया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
शालिनी अस्पताल और उषा मार्टिन फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन आयोजित किया गया और ऑपरेशन के बाद उन लोगों के बीच चश्मे भी वितरित किए गए। अब तक 300 से अधिक ग्रामीणों का ऑपरेशन किया जा चुका है।
इस हफ्ते सोना-चांदी में रही बड़ी बढ़त
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 20 दिसंबर को सोना 75,377 रुपए पर था, जो अब (28 दिसंबर) को 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,059 रुपए बढ़ी है।
भागलपुर में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
भागलपुर की नवगछिया पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार एसपी पुरण झा ने दी।
धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा का जन्मदिन आज
आज यानी 28 दिसंबर को भारत के 2 बड़े बिजनेस टायकून्स का जन्मदिन है। रतन टाटा… एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने उन्हें सौंपी गई विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया।