इस हफ्ते सोना-चांदी में रही बड़ी बढ़त

News Saga Desk

नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 20 दिसंबर को सोना 75,377 रुपए पर था, जो अब (28 दिसंबर) को 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,059 रुपए बढ़ी है। चांदी की कीमत पिछले शनिवार को 85,133 रुपए थी, जो अब 87,831 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,698 रुपए बढ़ी है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

रांची में CCTV सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, DGP के निर्देश पर उच्चस्तरीय समिति गठित

रांची: राजधानी रांची में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को...

April 11, 2026

Read More News

Read More