धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा का जन्मदिन आज

News Saga Desk

मुंबई। आज यानी 28 दिसंबर को भारत के 2 बड़े बिजनेस टायकून्स का जन्मदिन है। रतन टाटा… एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने उन्हें सौंपी गई विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। मिडल क्लास के लिए देश की सबसे सस्ती कार बनाई, तो वहीं विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को पोर्टफोलियो में जोड़ा। आज उनका 87वां जन्मदिन है। वहीं धीरूभाई अंबानी का ये 92वां जन्मदिन है। उन्होंने कपड़े के कारोबार से एक ऐसी कंपनी खड़ी की जिसका सफर एनर्जी, रिटेल से लेकर मीडिया-एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। ये कंपनियां सुबह के नाश्ते से रात के सोने तक आम जिंदगी का हिस्सा हैं।

रांची में CCTV सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, DGP के निर्देश पर उच्चस्तरीय समिति गठित

रांची: राजधानी रांची में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को...

April 11, 2026

Read More News

Read More