रातू गोलीकांड : वारदात के महज 12 घंटे में पुलिस ने पकड़े अपराधी
रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड इलाके में बीती रात हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तत्काल जांच शुरू कर दी थी।
नगर निगम के 400 से अधिक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, तीन महीने से नहीं मिला है वेतन
तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की।
जीएसटी दर कटौती के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटाई, नई दरें लागू
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने यात्री वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटा दी है। संशोधित कीमतें शनिवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
बिहार चुनाव: बिना अनुमति विज्ञापन और भड़काऊ कंटेंट पर सख्ती, पेड न्यूज पर भी होगी कार्रवाई
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही चुनाव आयोग ने सख्ती दिखा दी है। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए आयोग ने राज्य स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) गठित कर दी है। साथ ही जिला स्तर पर भी इस कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अडानी पावर ने ड्रुक ग्रीन के साथ 570 मेगावाट की हाइड्रोपावर के लिए किया समझौता, 6 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने लगभग 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) के साथ समझौता किया है।
श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
एशिया कप की 9 सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इसी महीने बीसीसीआई की सालाना आम बैठक होगी। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इतना ही नहीं बैठक के अलावा चुनाव भी होगा।
घाटशिला उपचुनाव: भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण जंग, अब तक सिर्फ एक बार मिली जीत
झारखंड में घाटशिला उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है। घाटशिला विधानसभा सीट तत्कालीन स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली हो गई है।
कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मेयर फिरहाद हकीम से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से अलग अलग मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
ट्रम्प टैरिफ से परेशान बुनकरों को मिला 5 करोड़ का ऑर्डर
भागलपुर सिल्क नगरी के नाम से जाना जाता है और यहां का सिल्क देश से लेकर विदेश तक फैला हुआ है। ऐसे में एक बार जहां ट्रंप टैरिफ की मार बुनकरों ने झेली लेकिन मां दुर्गा ने बुनकरों की झोली में खुशियली भी दी है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ से बारिश की संभावना
झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।