बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ की कमाई में आई गिरावट
ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को रिलीज़ हुए एक हफ़्ता पूरा हो चुका है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म से मेकर्स को जबरदस्त कमाई की उम्मीदें थीं। लेकिन रिलीज़ के बाद से ही इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
श्रेयस अय्यर बन सकते हैं वनडे कप्तान, BCCI तैयारी में; रोहित के फैसले के बाद होगा अंतिम निर्णय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशिया कप की टी20 टीम में नहीं चुने गए मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय वनडे टीम के कप्तान के तौर पर देख रहा है। वहीं, सूर्य कुमार यादव के बाद शुभमन गिल टी-20 कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
बुजुर्ग दंपति की घर पर अकेले रहते हुए धारदार हथियार से निर्मम हत्या
दुमका जिले में हत्याकांड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय नवगोपाल साहा ऊर्फ माथुर साहा और उनकी 56 वर्षीय पत्नी बिमु बाला साहा के रूप में हुई है।
बीआईटी मेसरा में छात्रा पर रात के समय ब्लेड हमला
रांची के बीआईटी मेसरा कैंपस में एक छात्रा पर ब्लेड से हमला किया गया है। घटना के बाद कैंपस के छात्रों ने जमकर हंगामा किया, वहीं गुरुवार को छात्रों ने इस हमले के विरोध में क्लासेज बंद रखने का ऐलान किया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि छात्रा कैंपस में टहल रही थी।
सरयू राय बोले: मानसून सत्र में सरकार की स्थिति पर सवाल, थानेदार कर रहे अतिरिक्त वसूली
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि वह विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार के शासन व्यवस्था की चरमराई हुई स्थिति का मामला वे जोर-शोर से उठाएंगे। वह इसका संकेत मुख्यमंत्री को भी एक विशेष अवसर पर दे चुके हैं।
बिहार के हाजीपुर में एक-47 मामले में एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में वैशाली जिला मुख्यालय के हाजीपुर में बस स्टेंड संचालक राजू राय के घर सुबह 4.30 बजे छापेमारी की है।
दिव्यांग भतीजी के साथ सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भपात के तीन दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक सगा चाचा अपनी भतीजी का कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी चाचा केतरा बेदिया को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा मामले में परिवार से की बैठक, आदिवासी परंपरा पर दिया मार्गदर्शन
सूर्या हांसदा मामले में भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल एवं अनीता सोरेन उपस्थित रहे।
सर्राफा बाजार की गिरावट पर ब्रेक, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगता नजर आ रहा है। आज सोना 500 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।
बिहार के पहले सिक्स लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का प्रधानमंत्री 22 अगस्त को करेंगे उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जिसमें वे पटना, गया और बेगूसराय का भ्रमण करेंगे। इसी क्रम में वे बेगूसराय में गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।