बुजुर्ग दंपति की घर पर अकेले रहते हुए धारदार हथियार से निर्मम हत्या

News Saga Desk

दुमका। दुमका जिले में हत्याकांड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय नवगोपाल साहा ऊर्फ माथुर साहा और उनकी 56 वर्षीय पत्नी बिमु बाला साहा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद नव गोपाल साहा के शव को पलंग के नीचे चादर से ढक दिया। वहीं पत्नी के शव को दरवाजे के पास ही छोड़ दिया। घटना का पता बुधवार की रात को तब चला जब मृतक के बेटे और बहू दो दिन बाद घर लौटे। दरवाजा बंद था तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर अन्दर घुसे तो माता-पिता के खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गए।

घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाते कि हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आखिरी बार दंपति को मंगलवार को देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार की रात ही या बुधवार की सुबह को इस घटन अको अंजाम दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति के बेटे और बहु मनसा पूजा में शामिल होने ससुराल गोड्डा गए थे। और घर में केवल बुजुर्ग दंपति रह गए थे। जिसके बाद इस घटन अको अंजाम दिया गया है।  वहीं इस मामले पर दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा है कि चोरकट्टा गांव में जिस दंपती की हत्या हुई है। पुलिस उसकी घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है, ताकि हत्यारों को गिरफ्तार किया जा सके और उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सके। 
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More