बीआईटी मेसरा में छात्रा पर रात के समय ब्लेड हमला

News Saga Desk

रांची।  रांची के बीआईटी मेसरा कैंपस में एक छात्रा पर ब्लेड से हमला किया गया है। घटना के बाद कैंपस के छात्रों ने जमकर हंगामा किया, वहीं गुरुवार को छात्रों ने इस हमले के विरोध में क्लासेज बंद रखने का ऐलान किया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि छात्रा कैंपस में टहल रही थी। इसी दौरान किसी ने छात्रा के हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया। अपराधी ब्लेड मारने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गए। हंगामा करते हुए छात्रों ने खुद ही उस व्यक्ति की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस पहुंची। छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

छात्रा ने पुलिस को बताया कि रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ पर ब्लेड से वार किया. जिससे वह घायल हो गई। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उस व्यक्ति को नहीं देख पाई। बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की फुटेज निकाल रही है। पुलिस टीम ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। मेसरा ओपी प्रभारी ने बताया संजीव कुमार कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More