हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में पहुंचे बाबा रामदेव, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में लोगों का पहुंचना जारी है। राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न इलाकों से आए लोगों के बीच प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव भी नेमरा पहुंचे।

NEWS SAGA DESK

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में लोगों का पहुंचना जारी है। राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न इलाकों से आए लोगों के बीच प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव भी नेमरा पहुंचे। उन्होंने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि

नेमरा पहुंचने के बाद बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के परिवार ने उनके आगमन और संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आभार जताया।

एक लाख से अधिक लोगों के लिए भोज की व्यवस्था

रूपी सोरेन के संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को 11 तरह के व्यंजन परोसे जाने की तैयारी है। इनमें मटन, मछली, दाल, सब्जी, पापड़, दही, गुलाब जामुन और बुंदिया जैसे व्यंजन शामिल हैं। भोजन तैयार करने के लिए रांची और धनबाद से एक हजार से अधिक कारीगर लगाए गए हैं। लोगों के बैठने के लिए दो बड़े जर्मन हैंगर बनाए गए हैं, जिनमें एक साथ करीब पांच हजार लोग बैठ सकते हैं। इसके अलावा, भोजन तैयार करने के लिए अलग से दो जर्मन हैंगर में रसोई की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

कार्यक्रम को देखते हुए नेमरा और लुकैया टांड़ इलाके को 13 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 13 आईपीएस अधिकारियों, 42 डीएसपी और दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है। आईजी और डीआईजी भी सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा, पांच स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। निजी वाहनों के लिए पार्किंग और लोगों को लुकैया टांड़ से नेमरा तक पहुंचाने के लिए 400 से अधिक ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहन लगाए गए हैं।

Read More News

रांची के अपार्टमेंट में चोरी का मामला, बच्चे के साथ अपार्टमेंट पहुंची महिला, कार्रवाई की मांग

राजधानी रांची में चोरी का एक मामला सामने आया है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अल्बर्ट कंपाउंड स्थित...

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की...

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज की तैयारी पूरी, नेमरा में जुट रहे रिश्तेदार और शुभचिंतक

हेमंत सोरेन ने नेमरा में मां रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की रस्में पूरी कीं। संस्कार भोज की...

Read More