प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदली, दिवाली 2027 पर ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

फिल्मी दुनिया में दिवाली 2027 को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है। सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

NEWS SAGA DESK

फिल्मी दुनिया में दिवाली 2027 को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है। सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 29 अक्टूबर 2027 बताई जा रही है। इस बदलाव के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े मुकाबले की संभावना बढ़ गई है।

संदीप रेड्डी वांगा ने पोस्टर के साथ किया ऐलान

संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रभास के नए लुक वाला पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्ट के मुताबिक, ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्सुकता है।

‘रामायण पार्ट 2’ से हो सकता है मुकाबला

‘स्पिरिट’ की नई रिलीज डेट ने दिवाली 2027 के बॉक्स ऑफिस मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इसी दौरान नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ के रिलीज होने की भी चर्चा है। हालांकि, इसके दूसरे भाग की आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि अभी बाकी है। फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में अगर दोनों फिल्में एक ही समय पर रिलीज होती हैं, तो दर्शकों के सामने दो बड़ी फिल्मों का विकल्प होगा और बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

प्रभास के पास कई बड़ी फिल्में

प्रभास के आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘फौजी’, ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ और ‘सालार पार्ट 2’ भी शामिल हैं। ‘फौजी’ की रिलीज को लेकर 18 मार्च 2027 की तारीख चर्चा में है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। प्रभास की फिल्मों की लंबी सूची को देखते हुए आने वाले साल उनके प्रशंसकों के लिए काफी रोमांचक हो सकते हैं।

Read More News

रांची के अपार्टमेंट में चोरी का मामला, बच्चे के साथ अपार्टमेंट पहुंची महिला, कार्रवाई की मांग

राजधानी रांची में चोरी का एक मामला सामने आया है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अल्बर्ट कंपाउंड स्थित...

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की...

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज की तैयारी पूरी, नेमरा में जुट रहे रिश्तेदार और शुभचिंतक

हेमंत सोरेन ने नेमरा में मां रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की रस्में पूरी कीं। संस्कार भोज की...

Read More