दुर्गा पूजा से पहले मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं को तोहफ़ा, तय तारीख़ पर खातों में आएंगे 2500 रुपये

News Saga Desk

रांची। मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल सभी लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की राशि 2500 रुपये दुर्गा पूजा से पहले मिल जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर के बाद जिला स्तर से इस राशि को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली से पहले ही महिलाओं को मिल जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों को नवंबर माह तक की राशि आवंटित कर दी गयी है। विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ऐसी सम्भावना है कि 15 सितंबर के बाद यानी कल 16 सितंबर से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर कर दी जाएगी। और यदि कल 16 सितंबर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, तो लगभग 1 सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों को इस योजना की राशि दे दी जायेगी।


Read More News

Read More