Netflix पर छाई बंगाली हॉरर सीरीज ‘कौरीबुरी’

OTT प्लेटफॉर्म पर हॉरर और सुपरनैचुरल कहानियों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक नई सीरीज चर्चा में है। Netflix की बंगाली वेब सीरीज ‘कौरीबुरी’ इन दिनों दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

NEWS SAGA DESK

OTT प्लेटफॉर्म पर हॉरर और सुपरनैचुरल कहानियों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक नई सीरीज चर्चा में है। Netflix की बंगाली वेब सीरीज ‘कौरीबुरी’ इन दिनों दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसकी कहानी पारंपरिक भूतिया किस्सों से अलग है, क्योंकि इसमें लोककथा, तंत्र-मंत्र, रहस्य और एक खतरनाक श्राप का अनोखा मेल देखने को मिलता है। महज 6 एपिसोड वाली यह सीरीज अपनी दिलचस्प कहानी के कारण सुर्खियों में है।

एक किताब में छिपा है श्राप से मुक्ति का रहस्य

‘कौरीबुरी’ की कहानी एक प्राचीन तांत्रिक किताब के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। बताया जाता है कि इस किताब में एक ऐसे श्राप से छुटकारा पाने का तरीका छिपा है, जिसका असर बेहद खतरनाक हो सकता है। कहानी में एक खास फूल का भी अहम स्थान है। मान्यता है कि इस फूल में पुराने से पुराने श्राप को खत्म करने की शक्ति मौजूद है। लेकिन इस फूल को ढूंढना और हासिल करना आसान नहीं है। इसके लिए कहानी के किरदारों को कई रहस्यमयी परिस्थितियों, मुश्किल चुनौतियों और डरावने अनुभवों से गुजरना पड़ता है। किताब का असली रहस्य क्या है और क्या उस खास फूल से श्राप का अंत हो पाएगा? यही सवाल दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखते हैं।

Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर

लोककथा और हॉरर के इस अनोखे मिश्रण को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ‘कौरीबुरी’ Netflix की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। बंगाली भाषा में बनी इस सीरीज को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देखने का विकल्प उपलब्ध है।

Read More News

निशा भगत मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा की गिरफ्तारी की मांग, रांची में लगेगी प्रतिमा

केंद्रीय सरना समिति और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रेस वार्ता कर निशा भगत की मौत की...

Read More