अमृतसर एक्सप्रेस के ब्रेक-शू में लगी आग, एक घंटे तक खरीक स्टेशन पर रूकी रही ट्रेन

News Saga Desk

भागलपुर।  बिहार में खगड़िया-कटिहार रेलखंड पर अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। खरीक स्टेशन पर करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे के कर्मी और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। ब्रेक शू में लगी आग पर काबू पाया गया. मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग

बिहपुर और खरीक स्टेशन के बीच सोमवार को यह घटना हुई है। जब अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की खबर यात्रियों के बीच फैली. पहिये के पास धुंआ होता देखकर सभी घबरा गए। जिसके बाद ट्रेन को खरीक स्टेशन पर तत्काल रोका गया। रेल पुलिस और रेलवे के कर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

यात्री घबराए, मामले की जांच शुरू हुई

रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ब्रेक शू में लगी आग पर काबू पाया और उसे ठीक कर लिया. मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। यात्रियों के अनुसार, ट्रेन रुकते ही कई लोग घबरा गए थे, लेकिन रेलवे के त्वरित प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया। घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More