Bihar River Link Project: बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

Bihar River Link Project के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन किया। परियोजना से बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

News Saga Desk

पटना। Bihar River Link Project के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के बेलवा में आयोजित समारोह में बेलवा (शिवहर)-मीनापुर (मुजफ्फरपुर) लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ने के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार में जल संसाधन प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और कृषि विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही नदी जोड़ परियोजनाएं

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में नदी जोड़ परियोजनाओं की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन महत्वाकांक्षी योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में इन परियोजनाओं से जल संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित होगा और राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

बाढ़ नियंत्रण में मिलेगी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि Bihar River Link Project के तहत तैयार की गई बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल बागमती नदी के अतिरिक्त जल को बूढ़ी गंडक नदी तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इससे बाढ़ के समय अतिरिक्त पानी का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की तीव्रता कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उत्तर बिहार के लाखों लोगों के लिए लाभदायक साबित होगी।

130.88 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि लगभग 68.80 किलोमीटर लंबी इस लिंक चैनल का निर्माण 130.88 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह केवल बाढ़ नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

सम्राट चौधरी ने कहा कि परियोजना के संचालन से सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

इसके साथ ही मत्स्य पालन, कृषि आधारित उद्योगों और ग्रामीण रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान देगी।

पर्यावरण संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि Bihar River Link Project से भू-जल पुनर्भरण, हरित आवरण के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

 Bihar River Link Project

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जल संसाधनों के वैज्ञानिक और समग्र प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। नदी जोड़ परियोजनाएं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेंगी।

200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इसके बाद उन्होंने शिवहर जिले के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत वाली 40 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 22 योजनाओं का उद्घाटन और 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा।

विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर जीविका, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग तथा बिहार पुलिस की अभया ब्रिगेड और साइबर क्राइम इकाई द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसे भी देखै- मोराबादी सब्जी बाजार हटने के बाद विक्रेताओं का दर्द | “पहले बसाइए, फिर हटाइए” | Ranchi News

स्वयं सहायता समूहों को मिला 25.35 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवहर जिले के 4,550 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ 35 लाख रुपये का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बन चुके हैं और राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Read More News

Read More