आज 5 कंपनियों के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट हुए

News Saga Desk

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए हैं। इसमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं। आइए इन कंपनियों के लिस्टिंग प्राइस, इश्यू प्राइस सहित जानकारियां जानते हैं।

1. ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड

ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 35.45% ऊपर 585.15 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 36.5% ऊपर 590 रुपए पर लिस्ट हुआ। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस ₹432 प्रति शेयर था।

2. DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड

DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 38.83% ऊपर 392.90 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 38.87% ऊपर 393 रुपए पर लिस्ट हुआ। DAM कैपिटल एडवाइजर्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹283 प्रति शेयर था।

3. ममता मशीनरी लिमिटेड

ममता मशीनरी लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 146.91% ऊपर 600 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 147% ऊपर 600 रुपए पर लिस्ट हुआ। ममता मशीनरी के IPO का इश्यू प्राइस ₹243 प्रति शेयर था।

4. सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड

सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 30.5% ऊपर 419 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 31.5% ऊपर 422.30 रुपए पर लिस्ट हुआ। सनातन टेक्सटाइल्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 प्रति शेयर था।

5. कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड

कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 18.68% ऊपर 832 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 17.83% ऊपर 826 रुपए पर लिस्ट हुआ। कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹701 प्रति शेयर था।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

निशा भगत मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा की गिरफ्तारी की मांग, रांची में लगेगी प्रतिमा

केंद्रीय सरना समिति और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रेस वार्ता कर निशा भगत की मौत की...

Read More