Bihar Election 2025: राहुल गांधी भागलपुर में करेंगे चुनावी सभा, मुंगेर से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ इस रूट पर होगी यात्रा
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 अगस्त को सासाराम से अपनी मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनका भागलपुर दौरा 22 और 23 अगस्त को संभावित है। कांग्रेसियों ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
बिहार में मुखिया-सरपंच को मिला मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार, नई पहल से आसान होगा काम
बिहार सरकार ने राजस्व महाअभियान को गति देने और जनता की समस्याओं को त्वरित समाधान देने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। अब राज्य के ग्राम पंचायतों में मुखिया और सरपंच को भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार मिल गया है।
बिहार SIR पर दीपांकर भट्टाचार्य का सवाल: 4 दिन में 7 लाख मृतक कैसे हो गए, जवाब दे चुनाव आयोग
भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “मतदाताओं के अधिकार को छीनने की साजिश” बताते हुए कहा कि आयोग की ओर से दिए गए आंकड़े भ्रमित करने वाले हैं और कई स्तर पर गंभीर विसंगतियां हैं।
पटना न्यूज़: BLO कार्य में लापरवाही पर तीन महिला शिक्षक निलंबित, अधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने रविवार को तीन महिला शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन पर बीएलओ के रूप में योगदान नहीं करने का आरोप था।
चुनाव से पहले LJP(R) को बड़ा झटका, सारण में 139 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा
बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले लोजपा-आर को एक बड़ा झटका लगा है। सारण जिले के कुल 139 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति से जुड़े लोग शामिल हैं।
मुकेश सहनी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘वोट की चोरी होनी है तो चुनाव बंद करें’
VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि अगर देश में वोट की चोरी ही होनी है तो फिर चुनाव कराना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इस प्रक्रिया में जनता का पैसा खर्च होता है, जो किसी नेता का नहीं।
सहरसा में रात से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सहरसा में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुलिन्दाबाद वार्ड संख्या 43 का है। वहीं मृतक की पहचान मोहम्मद आशिफ उर्फ सरफराज के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता था।
पटना में STET परीक्षा की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, डाक बंगला चौराहे तक मार्च का ऐलान
पटना में छात्रों ने TRE-4 परीक्षा से पहले STET परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत भिखना पहाड़ी से हुई और यह पटना विश्वविद्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शनकारी छात्रों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था – “STET नहीं तो वोट नहीं”।
शिक्षकों को नीतीश सरकार का तोहफा, तबादले में अब चुन सकेंगे पसंद के 4 जिले
बिहार में कार्यरत सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब उनके लिए ऐच्छिक अंतर जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू की जा रही है।
बिहार के जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
बिहार में जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर बीती देर रात पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित और निर्मित हथियारों के अलावा हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।