प्रशांत किशोर बोले – मोदी जी भी नीतीश कुमार के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए।
भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला, JLNMC अस्पताल में बिना वैध अनुबंध के 17 लाख की AC खरीद!
बिहार के भागलपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMC) एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही और वित्तीय अनुशासन की अनदेखी को लेकर विवादों में है।
सीवान में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, एक गभीर रूप से घायल
बिहार के सीवान जिले में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव के समीप एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल बढ़ेया, धनौती ओपी थाना क्षेत्र निवासी तैयब हुसैन का पुत्र अमजद अली बताया जा रहा है।
दो से तीन चरणों में हो सकता है बिहार चुनाव, आयोग ने तैयारियां की तेज, दिवाली और छठ का रखा जाएगा ध्यान
बिहार मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। हर दी बिहार मे राजनीतिक तूफान उठ रहा है। ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने निकाल कर या रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों मे कराया जा सकता हैं।
बिजली विभाग के कर्मचारी के सेवानिवृति पर विभाग ने समारोह आयोजित कर दी विदाई
अररिया। फारबिसगंज बिजली विभाग में 1987 से कार्यरत कर्मचारी चिंतामणि देवी के सेवानिवृति पर विभाग के द्वारा हाइवे स्थित एक ढाबा में समारोह आयोजित कर रविवार को उन्हें विदाई दी। चिंतामणि देवी बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तक में करीबन 38 वर्षों को सेवा दी। बिजली विभाग के एसडीओ कोमल कुमारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सेवानिवृति पर विदाई दी गई।मौके पर इन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का फूंका पुतला
अररिया, मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही से हुए मौत पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के मीर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रविवार को पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक आबिदुर रहमान ने भी भाग लिया।
कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण
नालंदा, बिहारशरीफ। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रामचक में रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकी जन्मभूमि पंच तीर्थ स्थल विकास के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा आवेदन: आग्नेय कुमार
पटना, सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के निदेशक आग्नेय कुमार ने रविवार को बातचीत में बताया कि जानकी जन्मभूमि पंच तीर्थ स्थल विकास के लिए राष्ट्रपति महोदय के नाम हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिलाधिकारी सीतामढ़ी के माध्यम से इसी माह के आखिरी सप्ताह में भेजा जाएगा।
भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पूर्णिया जिला प्रभारी नवीन झा की आवास पर शनिवार को जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
नशेडी पिता ने कर दी अपनी ही बेटी की हत्या, जानें कहाँ का है मामला
रोहतास के बिक्रमगंज में नशे में धुत एक पिता राम भज्जू पासवान ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद से वह फरार है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।