Bihar Cabinet Meeting: रोजगार और पलायन पर बड़े फैसलों की तैयारी, नीतीश सरकार आज लेगी अहम निर्णय
Bihar Cabinet: बिहार में नई बनी नीतीश कुमार सरकार आज मंगलवार को पटना में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करने जा रही है. इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सरकार अपने प्रमुख चुनावी वादे—रोजगार सृजन और पलायन पर रोक—को अमल में लाने की दिशा में शुरुआती मंजूरी दे सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान NDA ने युवाओं को रोजगार और राज्य में अवसर बढ़ाने को शीर्ष प्राथमिकता बताया था।
मनजीत सिंह किनवार की पुस्तक “कोर कसर” का हुआ लोकार्पण
भागलपुर | भागलपुर के भगवान पुस्तकालय में रविवार को एक भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। जहां तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत मनजीत सिंह किनवार की नई पुस्तक “कोर कसर” का विधिवत विमोचन किया गया।
भागलपुर में यूनिटी मार्च को लेकर 25 नवंबर को होगी रैली
भागलपुर | भागलपुर के श्री गौशाला प्रशाल में रविवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
गोपनीय दस्तावेजों के आदान-प्रदान के आरोप में थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित
सारण | वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने भेल्दी थाने का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कई अनियमितता पकड़ी, जिसके बाद भेल्दी थानाध्यक्ष और एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
गृह मंत्री सम्राट चौधरी का सख्त संदेश: अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा
बिहार : बिहार के नए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अपराधियों के लिए बिहार में जगह नहीं बचेगी। पत्रकारों द्वारा ‘योगी मॉडल’ लागू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधियों की खैर नहीं है,उन्हें बिहार छोड़कर बाहर जाना ही होगा।
बिहार में पहली बार वर्ल्ड-क्लास कैरावैन बसें, टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
बिहार : बिहार में पर्यटन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में यात्रा अनुभव को नई ऊंचाई देने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पहली बार बिहार में वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस कैरावैन बसें पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा खरीदी गई यह लग्जरी बसें पटना पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इनकी बुकिंग शुरू की जाएगी।
नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को, बड़े फैसलों की उम्मीद
बिहार : बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद अब राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। हाल ही में विभागों के बंटवारे के बाद होने वाली यह कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी में सरकार अपने शुरुआती बड़े फैसलों का रोडमैप तय करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में नई विधानसभा के पहले सत्र को बुलाने पर मुहर लग सकती है।
बिहार कैबिनेट 2025: विभाग बंटवारे में जदयू का दबदबा, अनुभवी मंत्रियों पर बड़ी जिम्मेदारी
बिहार : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली इस सरकार में जदयू से आठ और भाजपा से दो उपमुख्यमंत्री सहित चौदह मंत्री शामिल हैं। हालांकि संख्या के लिहाज से भाजपा मजबूत दिखाई देती है, लेकिन बजट और अहम विभागों के मामले में जदयू का दबदबा साफ झलक रहा है।
सारण एसएसपी का औचक निरीक्षण: दो सिपाही उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित, थानों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
सारण : जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने देर रात अवतारनगर और डोरीगंज थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और थानों की स्वच्छता सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
अररिया में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई निशाने पर
अररिया : अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के टेकनी गांव वार्ड संख्या-03 में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीनानाथ विश्वास (50), पिता दरोगी विश्वास के रूप में हुई है।