नवादा जिले में शारदा अभ्रक माइंस पर वन विभाग का छापा,चालक सह मालिक पकड़ा गया
नवादा | नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ के चटकरी गांव स्थित शारदा नामक अभ्रक माइंस में अवैध खनन के विरुद्ध शुक्रवार को वन विभाग ने बीते गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने मौके से उजले रंग के बड़े-बड़े पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है ।
बिहार में नामांकन प्रक्रिया के शुरु होते ही दोनों गठबंधन में सहयोगियों से बातचीत का दौर जारी
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है लेकिन बिहार में महागठबंधन और राजग गठबंधन में सीट बंटवारे का इंतजार है।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारम्भ
अररिया | अररिया कॉलेज स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुआ,जिसका शुभारंभ डीएम अनिल कुमार ने किया।जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
प्रमंडलीय पुस्तकालय में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित
सहरसा | प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में सुपौल, मधेपुरा और सहरसा के एक-एक प्रतिभागियों ने मध्य(6-7) और माध्यमिक (8-10) वर्ग में भाग लिया।
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी
छपरा | भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही जिला के सभी 10 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने फॉर्म-1 में नोटिस प्रकाशित कर दिया है। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
जन सुराज से आर. के. मिश्रा बनाम संभावित चुनौती – जातीय समीकरण, मुस्लिम वोट और चुनावी विश्लेषण
दरभंगा | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधि इस बार पहले से कहीं अधिक गरमाई हुई है। जन सुराज पार्टी ने इस क्षेत्र से पूर्व आईपीएस अधिकारी आर. के. मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया है। मिश्रा की ब्राह्मण जाति, साफ-सुथरी प्रशासनिक छवि और लंबा अनुभव उन्हें इस चुनाव में प्रभावशाली विकल्प बनाता है।
अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
भागलपुर | ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के संबंध में विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त छापेमारी की गई। उक्त ट्रेन के आगमन पर आरपीएफ टीम ने आबकारी विभाग भागलपुर के अधिकारियों के साथ समन्वय में भागलपुर के आईपीएफ अवनीत कुमार सिंह की देखरेख में छापेमारी की।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: प्रथम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार अब निर्धारित तिथि तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। पहले चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहाँ के जिला निर्वाचन कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बिहार में एनडीए के 20 साल के शासनकाल को कांग्रेस ने बताया विनाशकाल
पटना | प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने संबोधन में सभी आगत बारिश नेताओं का स्वागत किया और उन्होंने बिहार के राजग शासन के 20 साल को विनाश काल बताते हुए संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत की।
बिहार के प.चंपारण में बाढ़ इस बार फिर बेघर हुए 40 परिवार, स्थायी पुनर्वास की उठी मांग
बेतिया | बिहार में पश्चिम चंपारण ज़िला स्थित लौरिया प्रखंड के दानियाल परसौना पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बाढ़ ने एक बार फिर तबाही मचाई है। नदी के किनारे बसे करीब 40 परिवारों के घरों में पानी घुसने से लोग बेघर हो गए हैं। सभी परिवार ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं और राहत की आस में दिन गुजार रहे हैं।