ईपीएफओ से जुड़ी कोई भी सेवा थर्ड पार्टी एजेंट या साइबर कैफे से न लेने की अपील
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों, कंपनियों और पेंशनर्स से ईपीएफओ से जुड़ी कोई भी सेवा थर्ड पार्टी एजेंट या साइबर कैफे से न लेने की अपील की है। ये सेवाएं ईपीएफओ के पोर्टल और ‘उमंग’ ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध हैं।
थोक महंगाई दर मई में घटकर 14 महीने के निचले स्तर 0.39 फीसदी पर
महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को बड़ी मिली है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है। मई महीने में थोक महंगाई दर घटकर 0.39 फीसदी पर आ गई है, जो इसका 14 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.85 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल मई में यह 2.74 फीसदी थी।
सचीरोम फ्रेगरेंसेज की स्टॉक मार्केट में जोरदार शुरुआत, 50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर
फ्रेगरेंसेज और अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी सचीरोम फ्रेंगरेंसेस एंड फ्लेवर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 102 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
एसबीआई ने लोन दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की, नई दरें 15 जून से प्रभावी
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नीतिगत दर रेपो रेट में संशोधन के करने के बाद कई बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट में कटौती की है। इसी कड़ी में देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी प्रमुख लोन दरों में 0.50 फीसदी तक की कटौती की है। नई दरें 15 जून से लागू होंगी।
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 573 अंक टूटा
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इजराइल के ईरान पर हमले का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं।
सोना ऑलटाइम हाई पर, 10 ग्राम सोने की कीमत ₹99,150 पार, आज ₹1,715 बढ़ा
सोना आज (13 जून, शुक्रवार) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने का भाव ₹1,715 बढ़कर ₹99,170 प्रति 10 ग्राम हो गया। बीते दिन सोने की कीमत ₹97,455 प्रति 10 ग्राम थी।
केंद्र ने ईवी, हरित ऊर्जा क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए शेल इंडिया के साथ हाथ मिलाया
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और हरित ऊर्जा क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास के लिए शेल इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत देश के चुनिंदा आईटीआई और एनएसटीआई में छात्रों को हरित कौशल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन कौशल प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
देश के दिग्गज उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग की पेशकश की।
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 769 अंक लुढ़का
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी है।
व्यापार समझौते के लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करना महत्वपूर्ण: गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए गैर-शुल्क बाधाओं का समाधान ढूंढना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इन मुद्दों का हल निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।