शेयर बाजार में चमका सोना, चांदी में आई मामूली गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है।
वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, 24-घंटे पहले चलेगा पता: फ़िलहाल 4 घंटे पहले चार्ट बनने पर पता चलता है; देशभर में जल्द लागू होगा नया नियम
भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर्स के लिए नए नियम लेकर आई है। अब यात्रियों को सीट कन्फर्म हुई या नहीं इसकी जानकारी ट्रेन निकलने के एक दिन पहले पता चल जाएगी। रेलवे ने अब चार्ट बनाने का समय ट्रेन के चलने से 24 घंटे पहले कर दिया है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फंसा पेंच, अमेरिकी दबाव को मानने से भारत का इनकार
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील में कुछ मुद्दों को लेकर मामला फंसता नजर आ रहा है। भारत और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच 4 से 10 जून के बीच दिल्ली में आपसी व्यापार से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।
जोरदार लिस्टिंग के बाद गंगा बाथ फिटिंग्स के शेयरों पर लगा लोअर सर्किट
बाथरूम एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी गंगा बाथ फिटिंग्स के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई सेगमेंट पर जबरदस्त एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण आईपीओ निवेशकों की खुशी फीकी पड़ गई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 49 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन आई सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में तेजी जारी
घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये से लेकर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29वीं एफएसडीसी बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मुंबई में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी शामिल हुए।
मुदा घोटाला मामले में ईडी ने बेंगलुरु में 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) यानी मुदा घोटाला से जुड़े मामले में बेंगलुरु में 92 भूखंडों को अस्थायी रूप से जब्त किया है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये से लेकर 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
पेटीएम ने लॉन्च की पर्सनलाइज्ड यूपीआई आईडी सुविधा, ऐसे करें इस्तेमाल
ऑनलाइन भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण कंपनी पेटीएम ने सोमवार को व्यक्तिगत यूपीआई आईडी लॉन्च किया है।ये सुविधा भुगतान गोपनीयता को बढ़ाएगी और मोबाइल नंबर के खुलासे को रोकेगी। पेटीएम की इस नई सर्विस के तहत अब उपभोक्ता अपनी पर्सनलाइज्ड यूपीआई आईडी बना सकते हैं।
पीयूष गोयल 9 से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की यात्रा पर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 9 से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक दौरे पर हैं। वाणिज्य मंत्री की इस यात्रा का मकसद आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए साथ-साथ रणनीतिक ट्रेड और विनिवेश संबंधों को आगे बढ़ाना है।