Mirzapur The Movie Box Office: 7 दिन में ₹148 करोड़, वर्ल्डवाइड ₹213 करोड़
Mirzapur The Movie Box Office: फिल्म ने 7 दिनों में भारत में ₹148.45 करोड़ नेट और दुनियाभर में ₹213 करोड़ कमाए। ‘अवारापन 2’ को पीछे छोड़ा।
Haiwaan की दहाड़ पड़ेगी भारी या दब जाएगा शोर? बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर टिकी नजरें
Haiwaan Box Office Collection Day 1 Prediction: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान पहले दिन 5-8 करोड़ रुपये कमा सकती है। जानें ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान।
11 सितंबर OTT Releases: इस वीकेंड देखें 5 नई फिल्में-सीरीज
11 सितंबर 2026 को OTT पर घमासान, द रिवोल्यूशनरीज समेत कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। जानें ZEE5, Prime Video, Netflix पर क्या देखें।
नीम करोली बाबा के रूप में ऐसे छाए शोभिनव सत्या, आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे लोग
NEWS SAGA DESK Hanuman Ansh में नीब करौरी बाबा का रोल निभाने वाले शोभिनव सत्या ने बताया कि शूटिंग में गांववाले उन्हें सच में बाबा समझने लगे थे। Hanuman Ansh में नीब करौरी बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या इन दिनों अपने अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस भूमिका तक पहुंचने की उनकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। शोभिनव फिल्म में शुरुआत से अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि डायरेक्शन टीम से जुड़े हुए थे। बाद में उन्हें नीब करौरी बाबा की भूमिका निभाने का मौका मिला। इस किरदार को लेकर उनके मन में शुरुआत से ही काफी जिम्मेदारी और डर था, क्योंकि वह खुद आस्तिक हैं और बाबा के आध्यात्मिक व्यक्तित्व को पर्दे पर सही तरीके से पेश करना चाहते थे। डायरेक्शन से मिला बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पहले Hanuman Ansh की डायरेक्शन टीम का हिस्सा थे। फिल्म में नीब करौरी बाबा के किरदार के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें ही यह भूमिका निभाने का अवसर मिल गया। शोभिनव के लिए यह सिर्फ एक फिल्मी किरदार नहीं था। उनके मन में लगातार यह सवाल था कि क्या वह बाबा जैसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व के साथ न्याय कर पाएंगे। यही वजह थी कि भूमिका मिलने के बाद उनके भीतर उत्साह के साथ-साथ एक तरह का दबाव भी था। मंदिर पहुंचे तो गांववालों ने कहा- बाबा शूटिंग शुरू होने के बाद जब शोभिनव मंदिर पहुंचे तो वहां का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। उन्हें बाबा के रूप में देखकर गांव के लोग उन्हें ‘बाबा’ कहकर संबोधित करने लगे और जयकारे लगाने लगे। शोभिनव के मुताबिक, उस वक्त उन्हें खुद भी पूरी तरह भरोसा नहीं था कि वह इस किरदार को सही तरीके से निभा पाएंगे। लेकिन गांववालों की सहज प्रतिक्रिया ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। Hanuman Ansh के सेट पर हुआ यह अनुभव उनके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उनका लुक और प्रस्तुति स्थानीय लोगों को किरदार के करीब लग रही थी। शूटिंग के दौरान एक दिन ऐसा भी आया जब पूरी टीम बेस पर चली गई और शोभिनव मंदिर में अकेले रह गए। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनसे पूछा कि उन्हें खाने के लिए कुछ चाहिए या नहीं। उन्होंने रोटी, नमक और लहसुन मंगवाया। गांव के लोग उनके लिए खाना लेकर आए और उन्होंने मंदिर में बैठकर भोजन किया। शोभिनव के लिए यह अनुभव सामान्य शूटिंग से बिल्कुल अलग था।
मिर्जापुर द मूवी का दबदबा, हनुमान अंश ने दी चुनौती
मिर्जापुर द मूवी ने मंगलवार को 15.85 करोड़ रुपये कमाए। हनुमान अंश का कलेक्शन 143.13 करोड़ पहुंचा, जबकि टॉक्सिक और इरुमुडी की रफ्तार धीमी है।
तमन्ना भाटिया का छठ कनेक्शन, ‘द वन’ में बिहारी लुक
तमन्ना भाटिया ने फिल्म ‘द वन’ के छठ पूजा सीक्वेंस का अनुभव साझा किया। बिहारी लुक और छठ की परंपराओं को समझने की अपनी तैयारी पर खुलकर बात की।
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 की शुरुआत, राज्य की प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान का मंच
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का हैदराबाद में शुभारंभ हुआ। अक्टूबर-नवंबर में ऑडिशन होंगे, जबकि दिसंबर में ग्रैंड फिनाले प्रस्तावित है।
आशा भोसले का आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ हुआ रिलीज
आशा भोसले का आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ उनकी 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ। गीत ‘ओम का हरि’ फिल्म का हिस्सा है और फैंस के लिए भावुक पल है।
वरुण धवन हुए ‘हनुमान अंश’ के मुरीद, बोले- बेहद खास है फिल्म
वरुण धवन ने मां के साथ ‘हनुमान अंश’ देखी और फिल्म की जमकर तारीफ की। करीब 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने वीकेंड में मचाया तहलका, 132 करोड़ पार
मिर्जापुर: द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 93.75 करोड़ और दुनियाभर में 132.35 करोड़ रुपये कमाए। News Saga Desk अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में ही शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फ्रेंचाइजी की जबरदस्त लोकप्रियता का फायदा फिल्म को बड़े पर्दे पर भी मिलता नजर आ रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 25.75 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 132.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिनों में मजबूत पकड़ फिल्म की कमाई के आंकड़ों से साफ है कि दर्शकों के बीच ‘मिर्जापुर’ का क्रेज अभी भी बरकरार है। ओटीटी पर इस फ्रेंचाइजी को मिली जबरदस्त लोकप्रियता के बाद अब सिनेमाघरों में भी दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। खास तौर पर वीकेंड पर हुई कमाई ने फिल्म के लिए आगे की राह मजबूत कर दी है। रविवार को 36 करोड़ रुपये का कारोबार यह संकेत देता है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों की मौजूदगी के साथ-साथ फ्रेंचाइजी की पहले से बनी फैन फॉलोइंग भी फिल्म की कमाई में अहम भूमिका निभा रही है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने कई दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट दूसरी ओर, यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाकृत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन करीब 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 337.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का कथित बजट करीब 500 करोड़ रुपये है, ऐसे में मौजूदा कमाई को देखते हुए फिल्म के लिए आगे की कमाई काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। इसे भी देखे- दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी PG बिल्डिंग | ‘हनुमान अंश’ की कमाई भी जारी वहीं ‘हनुमान अंश’ भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कम बजट में बनी फिल्मों के बीच ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन भी चर्चा में बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की तेज शुरुआत ने बॉक्स ऑफिस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।