बांग्लादेश में सरकारी सेवा अध्यादेश का विरोध, ढाका में सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हालिया सरकारी सेवा (संशोधन) अध्यादेश-2025 का विरोध तेज हो गया है। सरकारी कर्मचारी गुस्से में हैं। उन्होंने अध्यादेश वापस न लेने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। सरकार ने राजधानी ढाका स्थित सचिवालय पर प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
पाकिस्तान बोला- PM मोदी का बयान नफरत फैलाने वाला: मोदी ने कल कहा था- अपनी रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही
पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर एतराज जताया है। PAK विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि PM मोदी ने जिस तरह से हिंसा की बात की, वह एक न्यूक्लियर ताकत रखने वाले देश के नेता को शोभा नहीं देता।
‘डीजलगेट’ घोटाला: वोल्क्सवैगन के चार पूर्व प्रबंधक धोखाधड़ी के दोषी करार, दो को जेल की सजा
करीब एक दशक पहले शुरू हुए ‘डीजलगेट’ उत्सर्जन घोटाले में वोल्क्सवैगन के चार पूर्व वरिष्ठ प्रबंधकों को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है। जर्मनी के ब्राउनश्वेग शहर की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को जेल की सजा, जबकि दो को निलंबित सजा (सस्पेंडेड सेंटेंस) सुनाई।
दुनिया को भारत दिखा रहा है पाकिस्तान का आतंकी चेहरा, प्रतिनिधिमंडल ने की वैश्विक नेताओं से मुलाकात
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की है। इन दिनों अलग-अलग भारतीय नेताओं के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कई देशों की यात्रा पर है।
भारत के मोस्ट वांटेड दो आतंकियों को नेपाल के हवाईअड्डे से दुबई भेजे जाने का खुलासा
नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से भारत के मोस्ट वांटेड दो आतंकियों को बिना किसी रोकटोक के दुबई भेजे जाने का खुलासा हुआ है। हाल ही में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी कर मानव तस्करी के आरोप में इमिग्रेशन विभाग के प्रमुख और गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव तीर्थराज भट्टराई को गिरफ्तार किया।
पाकिस्तान और तुर्किये रणनीतिक सहयोग को आगे ले जाने पर सहमत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमत हुए। शहबाज चार मित्र देशों की यात्रा के तहत कल दो दिवसीय दौरे पर तुर्किये पहुंचे। प्रधानमंत्री 30 मई तक ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे।
इजराइल ने गाजा में हमास के साथ नए युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज किया
इजराइल ने गाजा में फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के साथ बंधकों के बदले युद्ध विराम प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। इजराइल के इस आक्रामक रुख से अमेरिका को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से यह नया प्रस्ताव इजराइल के सामने रखा गया था।
तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर बम विस्फोट करने की कोशिश में युवक गिरफ्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के विशेष एजेंटों ने न्यूयॉर्क शहर के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर 50 फीसद टैरिफ को 9 जुलाई तक टाला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर अपने हालिया प्रस्तावित टैरिफ को फिलहाल टाल दिया है। ट्रंप ने रविवार को कहा कि वे यूरोपीय संघ पर 50 फीसद टैरिफ की समय सीमा को 9 जुलाई तक बढ़ाने पर सहमत हैं।
ट्रंप ने यूएस स्टील और जापान की निप्पॉन के बीच साझेदारी की घोषणा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यूएस स्टील और जापान स्थित निप्पॉन स्टील के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूएस स्टील का मुख्यालय पिट्सबर्ग में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित अमेरिकी स्टील निर्माता जापान की निप्पॉन को खरीदने को तैयार है।